राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कालूपुर (School Code: 7182) ब्लॉक सोनीपत, हरियाणा में 1 जून से 7 जून 2026 तक भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित “भारतीय भाषा समर कैंप 2026” के अंतर्गत AIR अनुमोदित भजन एवं भक्ति संगीत गायक Pannkaj Kattaria ने एक विशेष संगीत कार्यशाला का सफलतापूर्वक संचालन किया ।


कैंप का सात दिवसीय कार्यक्रम

इस समर कैंप को सात विशेष दिवसों में विभाजित किया गया था — परिचय एवं अभिवादन, खेल एवं योग, कला और संस्कृति, भोजन और स्वास्थ्य, महान व्यक्तित्वों की जानकारी, इतिहास और श्रृंगार, तथा अंतिम दिन पारिवारिक उत्सव एवं समापन । Pannkaj Kattaria जी ने इसी कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत कार्यशाला का संचालन किया ।


बच्चों की अद्भुत रचनात्मकता

कैंप के दौरान बच्चों ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया । Best Out of Waste गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने बेकार सामग्री से सुंदर गुड़िया, रंगीन मटके, सजावटी थालियां और फूलों की आकृतियां बनाईं । दीवारों पर पर्यावरण, स्वास्थ्य और संस्कृति को दर्शाते रंगीन चित्र सजाए गए । राम-रावण के चित्र, Earth Day पोस्टर, Stop Child Marriage जैसे सामाजिक संदेश — इन बच्चों की सोच की गहराई को दर्शाते हैं ।


भारतीय भाषा समर कैंप 2026 — संगीत कार्यशाला का उद्देश्य

Pannkaj Kattaria जी ने बच्चों को भारतीय शास्त्रीय एवं भक्ति संगीत की मूल बातों से परिचित कराया । भारतीय भाषाओं की सांस्कृतिक विविधता को संगीत के माध्यम से समझाया गया तथा बच्चों में राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का संचार किया गया । यह कार्यशाला NEP 2020 के बहुभाषी शिक्षा के उद्देश्यों के अनुरूप रही । भारतीय भाषा समर कैम्प के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिये Ministry of Education की आधिकारिक वेबसाइट देखें |


मुख्य अतिथि — श्रीमती सुनीता भोला जी

भारतीय भाषा समर कैम्प 2026 Pannkaj Kattaria संगीत एवं कला कार्यशाला
समापन समारोह में वार्ड 17, सोनीपत, हरियाणा की नवचयनित Municipal Councillor श्रीमती सुनीता भोला जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों की रचनात्मकता एवं प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया । उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक गरिमामय बना दिया ।


समर्पित शिक्षक एवं अभिभावकों का योगदान

इस कैंप की सफलता में विद्यालय की शिक्षिकाओं — श्रीमती पूनम जी, श्रीमती उषा जी, श्रीमती किरण जी एवं श्रीमती प्रियंका जी — का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान रहा । इन सभी ने पूरे सात दिनों तक बच्चों का मार्गदर्शन किया । साथ ही बच्चों के अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस आयोजन को एक पारिवारिक उत्सव का रूप दिया ।


विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मान

DDO श्रीमती सुमन जी ने Pannkaj Kattaria जी के इस निःस्वार्थ एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए औपचारिक प्रशंसा पत्र प्रदान किया । यह पत्र इस बात का प्रमाण है कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं — यह संस्कार और संस्कृति का सेतु है । भारतीय भाषा समर कैंप 2026 जैसे आयोजन भारतीय संस्कृति को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।


📰 मीडिया कवरेज — समाचार पत्रों में हुई विशेष रिपोर्टिंग

भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के समापन समारोह को सोनीपत के प्रमुख समाचार पत्रों ने प्रमुखता से कवर किया । दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर एवं हरि भूमि — तीनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों ने दिनांक 08 जून 2026 के अंक में Pannkaj Kattaria द्वारा दिए गए निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण की विशेष रिपोर्टिंग की ।

दैनिक जागरण ने लिखा — “पंकज कटारिया द्वारा विद्यार्थियों को विशेष संगीत प्रशिक्षण दिया गया ।”

दैनिक भास्कर ने उल्लेख किया — “सिंगर पंकज कटारिया द्वारा बच्चों को संगीत प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को डांस, संगीत की बारीकियां सिखाईं ।”

हरि भूमि ने लिखा — “प्रशिक्षक पंकज ने विद्यार्थियों को निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण प्रदान किया ।”

यह कवरेज इस बात का प्रमाण है कि संगीत शिक्षा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है ।

Hari Bhumi bhartiya bhasha summer camp pannkaj kattaria singer pankaj kataria devotional sunderkand path sundarkand gms

हरी भूमि – 08 जून 2026

 

Hari Bhumi bhartiya bhasha summer camp pannkaj kattaria singer pankaj kataria devotional gms sunderkand path sundarkand

दैनिक जागरण – 08 जून 2026

Hari Bhumi bhartiya bhasha summer camp pannkaj kattaria singer pankaj kataria devotional gms sunderkand path sundarkand

दैनिक भास्कर – 08 जून 2026


Pannkaj Kattaria के बारे में

Pannkaj Kattaria सोनीपत, हरियाणा के AIR (आल इंडिया रेडियो प्रसार भारती ) अनुमोदित भजन एवं भक्ति संगीत गायक हैं । वे अर्थ सहित संगीतमय सुंदरकांड पाठ के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं । Dainik Jagran, Dainik Bhaskar, हरि भूमि एवं Punjab Kesari में उनकी coverage हो चुकी है ।

📞 Booking: +91-8901347842
🌐 Website: www.pankajkataria.in